29 Mar 2024, 06:13:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेगी उर्वशी रौतेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 1:30PM | Updated Date: Apr 7 2021 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। उर्वशी ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना ली है। वह अब तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उर्वशी ने हाल ही में एक तमिल फिल्म साइन की है। बताया जा रह है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ की फीस ली है। इस डील के बाद उर्वशी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी है। बताया जा रहा है कि उर्वशी ने इस अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। तमिल के अलावा उर्वशी  फिल्म 'ब्लैक रोजÞ' से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »