24 Apr 2024, 11:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभायेंगे विक्की कौशल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 12:33PM | Updated Date: Apr 4 2021 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आने वाली फिल्म सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आयेंगे। विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने जा रहे हैं। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो टीजर शेयर कर बताया कि मानेकशॉ के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम 'सैम बहादुर' रखा गया है।
 
विक्की कौशल ने वीडियो टीजर के कैप्शन में लिखा द मैन, द लीजेंड, द ब्रेवहार्ट हमारे 'सैम बहादुर'। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी को उनकी जयंती पर नाम मिल गया है-'सैम बहादुर'। गौरतलब है किरोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।
 
विक्की कौशल ने कहा, ‘‘मैंने पंजाब से तालुख रखने वाले मेरे माता-पिता से हमेशा सैम बहादुर के बारे में कहानियां सुनी हैं और वह 1971 का युद्ध देख चुके हैं, लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मेरे होश उड़ गए थे। वह एक नायक और देशभक्त थे, जिन्हें आज भी याद किया जाता है और प्यार किया जाता है। फिल्म में उनकी भावनाओं को कैप्चर करना मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्व रखता है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »