29 Mar 2024, 02:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हुई कोरोना संक्रमित, घर में क्वारेंटाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2021 3:47PM | Updated Date: Apr 2 2021 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना से संक्रमित हो गई है और घर में क्वारेंटाइन हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। आलिया भट्ट ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर लिखा कि सभी को हैलो, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने तुरंत स्वयं को अलग कर लिया है और घर में क्वारेंटाइन रहूंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने डॉक्टरों की सलाह पर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। सभी अपने प्यार और समर्थन के लिए आभारी। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखे।
 
बता दें कि आलिया भट्ट इस समय मुंबई में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी कर रही है। उल्लेखनीय है कि मार्च के पहले सप्ताह में संजय लीला भंसाली कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कुछ सप्ताह बाद उनका परीक्षण नगेटिव आया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »