20 Apr 2024, 00:23:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खेसारी और काजल की फिल्म ‘संघर्ष' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 28 मार्च को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2021 11:51AM | Updated Date: Mar 26 2021 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘संघर्ष’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होली के शुभ अवसर पर 28 मार्च और 29 मार्च  को फिलमची टीवी पर होगा। फिल्म 'संघर्ष' का प्रसारण पहली बार 28 मार्च शाम 6:30 बजे और पुन: प्रसारण 29 मार्च दोपहर 12 बजे फिलमची टीवी चैनल पर होगा। यह चैनल फ्री डिश, टाटा स्काय, एयरटेल टीवी, डेन केबल, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्ध है। पराग पाटिल निर्देशित फिल्म ­ ‘संघर्ष' को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' यूट्यूब पर भी काफी पसंद किये जाने वाली फिल्म है। फिल्म ने साल 2019 में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिलवाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। अब पहली बार फ़िल्म का टेलीविजन प्रीमियर होगा। फिलमची चैनल के वाइस प्रेसिडेंट- स्ट्रैटेजी- तरुण तलरेजा ने बताया कि यह फÞल्मि एक विशेष सामाजिक पहलू को छूती है और दर्शकों को इसका लम्बे समय से इंतेजार था। अब दर्शकों की विशेष डिमांड को देखते हुए हमने इस फ़िल्म का प्रसारण टेलीविजन पर करने का फैसला लिया. उम्मीद है दर्शकों का को अच्छा रिस्पांस मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »