19 Apr 2024, 22:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत की 'छिछोरे' बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई कंगना रनौत को बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2021 5:34PM | Updated Date: Mar 22 2021 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार पुरस्कारों की घोषणा देर से हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था। नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है।  ये अवॉर्ड एक साल के गैप के बाद दिया जा रहा है। इसकी घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। इस दौरान मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं, केसरी फिल्म के गाने 'तेरी मिट्टी' के लिए बी प्राक को बेस्ट सिंगर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। कंगना रनौत को मणिकर्णिका और पंगा फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, तो मनोज बाजपेयी को भोंसले फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर और धनुष को असुरन फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है।
 
बेस्ट फीचर फिल्म - मरकर अरबिकदालीनते सिम्हम (मलयालम)
बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर - केसरी - तेरी मिट्टी - B Praak
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी
बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) - विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार 'ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा' को मिला
सिक्किम को 'सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार' 2019 मिला
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »