19 Apr 2024, 10:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना रनौत के खिलाफ बयान दर्ज करवाने मुंबई ऑफिस पहुंचे रितिक रोशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2021 4:52PM | Updated Date: Feb 27 2021 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन आज अपनी 2016 की शिकायत के सिलसिले में क्राइम ब्रांच के साथ अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे। 2016 में, रितिक रोशन ने कंगना रनोट को एक कानूनी नोटिस भेजा था। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर रितिक को बेवकूफ कहा था। उस वक्त दोनों के बीच काफी नोंक-झोंक हुई थी। मगर रितिक ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री के साथ कोई संबंध होने से इनकार किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कंगना रानोट ने उन्हें सैकड़ों बेतुके ईमेल भेजे थे।
 
बाद में, रितिक रोशन ने एक शिकायत दर्ज की जिसमें आरोप लगाया गया कि कोई कंगना रनोट को उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर मेल कर रहा था। जिसको लेकर सारा कंफ्यूजन हुआ था। कंगना को लगा कि ये मेल रितिक की तरफ से आ रहे। मगर क्रिश एक्टर ने इसे सिरे से नकार दिया। इसके बाद रितिक की शिकायत पर धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके प्रतिरूपण द्वारा धोखा देने वाले कानूनों के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।
 
2016 में, साइबर सेल ने रितिक रोशन के लैपटॉप और फोन को भी जांच के लिए लिया था। पिछले साल दिसंबर में, रितिक रोशन के वकील ने लंबित जांच के बारे में मुंबई पुलिस आयुक्त से संपर्क किया था, जिसके बाद इसे क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया था। रितिक इसी टीम के सामने अपना बयान दर्ज करवाने आज मुंबई पुलिस ऑफिस पहुंचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »