29 Mar 2024, 00:43:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र फार्म हाउस पर खूब मस्ती कर रहे हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई ना पोस्ट अपने फैंस संग शेयर करते ही रहते हैं। धर्मेन्द्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने फॉर्म हाउस पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कुर्सी पर बैठे हुए नजÞर आ रहे हैं। वहीं, उनके आस-पास कुछ लोग काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र लोगों संग बात करते हुए नजÞर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है कि ‘‘हम काम करते हुए इसी तरह मस्ती करते हैं। दयालु इंसान बने। कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं। ये दुनिया बड़ी खूबसूरत हो जाएगी दोस्तों। सभी को ढ़ेर सारा प्यार।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »