20 Apr 2024, 07:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वेलेंटाइन डे पर प्रभास ने शेयर किया 'राधे श्याम' का टीजर वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 7:32PM | Updated Date: Feb 14 2021 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने वेलेंटाइन डे के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' का टीजर वीडियो शेयर किया है। प्रभास ने वैलंटाइंस डे के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ का एक रोमांटिक टीजर वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो क्लिप में प्रभास महिलाओं से भरे एक रेलवे प्लैटफॉर्म पर इटैलियन भाषा में अपने प्यार का इजहार करते हुए सबका ध्यान खींच रहे हैं। इस टीजर क्लिप को 5 भाषाओं यानी तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में शेयर किया गया है। इस क्लिप को शेयर करते हुए प्रभास ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने बताया है कि 'राधे श्याम' 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, सतयन और मुरली शर्मा मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन राधा कृष्ण कुमार ने किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »