26 Apr 2024, 03:59:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पवन सिंह के गाने ‘लहंगवा लस लस करता’ ने बनाया रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 7:31PM | Updated Date: Feb 14 2021 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह का हालिया रिलीज होली सॉन्ग ‘लहंगवा लस लस करता’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 12 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज पावर स्टार पवन सिंह का पहला होली गीत 'लहँगवा लस-लस करता ने रिलीज होने के मात्र 3 घंटे में ही 2 मिलियन व्यूज, 6 घंटे में 4 मिलियन व्यूज और 8 घंटे में 6 मिलियन व्यूज, 14 घन्टे में 9 मिलियन व्यूज और 20 घंटे में 12 मिलियन व्­यूज यूट्यूब पर पार कर लिया था। इस गाने में सुपरस्टार पवन सिंह के अलावा नीलम गिरी हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह ने अपने इस गाने के सक्सेस के बाद अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया और अपने इंस्­टाग्राम अकाउंट पर कहा कि बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे। उन्­होंने कहा कि जो हम तक पहुँच नही सकते वो हमको क्या गिराएंगे / हमारे दुश्मनो से कहो अपना कद उंचा करें / बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे / हर हर महादेव।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »