19 Apr 2024, 22:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह और कनक यादव स्टारर फिल्म 'प्यार तो होना ही था' का धमाकेदार ट्रेलर वेलेंटाइन डे रिलीज हो गया। ट्रेलर को डीआरजे रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया, जो रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। ट्रेलर में कल्लू अलग-अलग शेड में नज़र आये हैं। यह फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक है, जिसका ट्रेलर रोमांस के साथ भावुक करने वाला है।
 
'फिल्म प्यार तो होना ही था' की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म के निर्माता अमित हिंडोचा हैं, जिन्हें फिल्म ल्म से काफी उम्मीदें हैं। जल्द ही वे फिल्म ल्म का डेट भी एनाउंस करने वाले हैं। फिल्म ल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, दीपक सिंह मुख्य भूमिका में हैं। लेखक एस. के. चौहान हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस. के. चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »