16 Apr 2024, 18:31:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कंगना रनौत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 12:21AM | Updated Date: Feb 14 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी में आज फिर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा ने बताया कि प्रदर्शनकारियो ने पुलिस पर पत्थर फेंके एवं ट्रैक्टर बेरिकेड्स चढ़ाकर पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इस कारण पुलिस को वॉटर केनन के बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। पत्थरबाजी से शाहपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल सोनी के अलावा पुलिसकर्मी चोट लगने से घायल हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि कुछ वाहनों को जप्त कर प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जिले के चिचोली ब्लाक मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव मनोज आर्य के नेतृत्व में करीब 90 किमी दूर सारणी के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली, जहां कोल हैंडलिंग प्लांट में अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की शूटिंग चल रही है। 

मनोज आर्य ने बताया कि रैली में करीब 50 से अधिक ट्रैक्टर के अलावा कई चौपहिया वाहन के साथ किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। सारणी मार्ग के गुणवंत बाबा मंदिर के सामने पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया था। यहां पर धरना देने के बाद रात करीब आठ बजे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर केनन के बाद लाठीचार्ज किया, जिससे उनके अलावा कई कार्यकर्ता चोट लगने से घायल हो गए। इससे पूर्व कांग्रेस ने कंगना के बयान का कल भी सारणी में बड़े स्तर पर विरोध जताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »