25 Apr 2024, 05:58:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुराग कश्यप की ‘दोबारा’ में काम करेंगी तापसी पन्नू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2021 6:13PM | Updated Date: Feb 13 2021 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘दोबारा’ में काम करती नजर आयेगी। तापसी ने फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' में काम किया था। तापसी अब एक बार फिर अनुराग की फिल्म में काम करने जा रही है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसका नाम है 'दोबारा'। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म का टीजर वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। टीजर में तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप वर्चुअली एक-दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं।
 
तापसी पन्नू ने कहा, ‘‘यह अपने किस्म की एक अलग थ्रिलर फिल्म होगी। मेरे करियर में अभी तक थ्रिलर मूवीज के मामले में मैं काफी लकी रही हूं और इस जॉनर की फिल्में करना पसंद करती हूं। यह फिल्म इसलिए अलग होने वाली है क्योंकि इसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर करने जा रहे हैं। यह दूसरी बार होगा जबकि मैं अनुराग के डायरेक्शन में काम करूंगी।’’ अनुराग कश्यप ने कहा, ‘‘दोबारा के साथ हमारा विजन एक ताजी नई कहानी को दर्शकों के सामने पेश करना है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।  इस बार एक दिलचस्प थ्रिलर मूवी बनने जा रही है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »