20 Apr 2024, 01:49:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म ‘नरसिम्हा’ में दिखेगा जबरस्त एक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 6:40PM | Updated Date: Feb 12 2021 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘नरसिम्हा’ में जबरदस्त एक्शन दिखने को मिलेगा। प्रिंस की फिल्म ‘नरसिम्हा’ में उनका एक्शन लुक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोयेलटेक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता एम.ए खान एवं रमेश यादव है जबकि फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। लेखक वीरू ठाकुर, संगीत ओम झा, गीत सुमित चन्द्र वंशी, यादव राज, प्रकाश बारूद का है। ‘नरसिम्हा’  का ट्रेलर सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर डिआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर सुबह सात बजे रिलीज किया जायेगा। अभिनेता प्रिंस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर काफी एक्साइटेड है। फिल्म में रूपा सिंह, अर्शिया सिंह, जय सिंह, करन पांडेय, अमित शुक्ला, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा अर्जुन यादव, रमजान शाह, सुशील सिंह एवं अन्य है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »