25 Apr 2024, 12:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रवि किशन ने 'मेरा भारत महान' की सफलता के लिए दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 1:47PM | Updated Date: Feb 12 2021 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सासंद रवि किशन ने आने वाली फिल्म 'मेरा भारत महान' की सफलता के लिये बधाई दी है। निर्माता विपुल राय की फिल्‍म 'मेरा भारत महान' का ऑडियो-वीडियो सेटेलाइट राइट एक करोड़ 51 लाख में बिका है, जो भोजपुरी फिल्‍म इंडस्ट्री सबसे अधिक है। इस फिल्‍म का ऑडियो-वीडियो सेटेलाइट राइट वर्ल्ड वाइड रिकॉडर्स के रत्नाकर कुमार ने खरीदा है। इस बात की जानकारी फिल्‍म के निर्देशक देवेंद्र तिवारी ने दी है। रवि किशन ने पवन सिंह और देवेंद्र तिवारी को मिठाई खिलाकर फिल्‍म की सफलता के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी।
 
रवि किशन ने कहा कि आज का यह दिन भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद ऐतिहासिक है,जब किसी भोजपुरी फिल्‍म का ऑडियो-वीडियो सेटेलाइट राइट एक करोड़ 51 लाख में बिका है। वो भी कोरोना काल के बाद, जब देश भर में ये कहा जा रहा है कि आज बाजार नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री आज इस मुकाम तक आ गयी है। सब महादेव की कृपा है और आगे भी महादेव सब अच्छा करेंगे। गौरतलब है कि फिल्‍म 'मेरा भारत महान' की शूटिंग इन दिनों जौनपुर में चल रही है, जो रवि किशन का गृह क्षेत्र है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »