19 Apr 2024, 10:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड गायक संगीतकार सचिन-जिगर की जोड़ी वाला नया गाना 'केहवा दे' रिलीज हो गया है। सचिन-जिगर का एकल 'केहवा दे' रोमेंटिक ट्रैक के साथ बहुत ही मधुर मेलोडी के साथ लयबद्ध किया गया है। निरेन भट्ट के लिखे गए इस गाने को जिगर सरैया ने स्वरबद्ध किया है। इस गाने में जिगर ओर लेखा प्रजापति नजÞर आयेंगे। म्यूजकि वीडियो को अरुणिमा शर्मा ने निर्देशित किया है। 'केहवा दे' यह वादा करता है कि गैर गुजराती भाषी भी इसे बार बार सुनना पसंद करेंगे।
 
सचिन-जिगर ने कहा, ‘‘जब हम इस गाने को कंपोज कर रहे थे तब हमने इसके रोमांस को बढ़ाकर इसे रियल लाइफ वाली फील देने का फैसला किया। इस साल ने हमें मौका दिया है कि स्वतंत्र म्यूजिक को और गहराई से समझे और हम आशा करते हैं कि हमारे इस प्रयोग से कई महान गाने बने। इस गाने को लेकर हम बेसब्री से लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। सचिन-जिगररचित, निरेन भट्ट लिखित, जिगर सरैया गाया गया गाना 'केहवा दे' सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर श्रोताओं के लिए उपलब्ध है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »