29 Mar 2024, 15:41:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर श्राफ ने फिल्‍म गणपत का मोशन पोस्‍टर किया रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 2:01PM | Updated Date: Feb 10 2021 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन टाइगर श्राफ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत पार्ट एक’ का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टाइगर श्रॉफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। टाइगर अक्सर अपने फैंस के साथ अपने फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘गणपत पार्ट एक’ का मोशन पोस्ट रिलीज किया है। टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘‘सुना है मुड़ने वाली है कल सुहब ठीक 10:40 को’ और एक इमोजी शेयर किया है।
 
उनके इस पोस्टर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पूर्व टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर नवंबर में फिल्म ‘‘गणपत पार्ट 1’ का एक टीजर पोस्टर शेयर किया था। जिसमें वो बोल रहे हैं, जब अपन डरता है ना तो अपन बहुत मारता है। उन्होंने टीजर शेयर का खास कैप्शन भी लिखा था। आप लोगों के लिए ये मेरा विशेष रूप पेश है, ‘‘गणपत' अधिक एक्शन, थ्रिल और मनोरंजन के लिए तैयार हो जाओ।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »