29 Mar 2024, 14:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार साथ नज़र आयेगी प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:05AM | Updated Date: Feb 10 2021 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के चॉकलेटी हीरो प्रदी पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की जोड़ी पहली बार साथ नजर आयेगी। भोजपुरी फिल्‍म जगत में अपने शानदार अभिनय से सिने प्रेमियो के दिलों पर राज करने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू इन दिनों सिनेमा के चार्मिंग फेस बन गये हुए है। ऐसे में हर एक अभिनेता एवं अभिनेत्री उनके साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर उत्साहित रहते है।

हाल में ही चिंटू ने अपनी होम प्रोडक्शन की दो फिल्मो की शूटिंग पूरी की है। वह अब अपनी नई फिल्म लव विवाह डॉट कॉम की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्‍म में चिंटू के साथ भोजपुरी सिनेमा के लकी गर्ल के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे नज़र आयेंगी। दोनों कलाकार एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नज़र आयेंगे। आम्रपाली दुबे के साथ काम करने को लेकर चिंटू ने कहा कि वह एक बहुत ही अच्छी अभिनेत्री है, जिनके अंदर अभिन्य कूट-कूट कर भरा हुआ है। उम्मीद है कि जोड़ी को दर्शक हिट बनायेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »