25 Apr 2024, 23:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब राजकुमार राव की इस हरकत पर चीखने लगी थीं मौनी, जानें ऐसा क्या कर दिया था एक्टर ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2021 7:04PM | Updated Date: Feb 9 2021 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे परदे से की थी। अभिनेत्री मौनी राय भी इन्हीं में से एक हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी की नागिन सीरियल से की थी। इस सीरियल में उन्होंने नागिन का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में एंट्री ली। हालांकि मौनी राय को इस फिल्म से कुछ ख़ास पहचान नहीं मिली। इसके बाद एक्ट्रेस ने यश स्टारर फिल्म ‘केजीएफ’ के गाने ‘गली गली’ से दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा। उनके इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
हाल ही में मौनी राय का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव उनसे प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो 2019 का है,जब मौनी राय और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता की विनय ठाकुर मौनी के पास आते हैं और घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते हैं, विनय मौनी को गर्लफ्रेंड बनने का ऑफर करते हैं, इस पर पहले तो मौनी मुस्कराती हैं और फिर उन्हें टालने की कोशिश करती हैं, यह देखकर राजकुमार आगे आते हैं और विनय को रोकने की कोशिश करते हैं। इसी बीच विनय राजकुमार को पेट पर जोर से लात मार देते हैं,जिससे राजकुमार सोफे पर गिर पड़ते हैं। ये देखकर मौनी डर जाती हैं और गुस्से में चिल्लाने लगती हैं तभी राजकुमार और विनय हंसने लगते हैं और मौनी को बताते हैं कि ये एक प्रैंक था और कुछ नहीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »