26 Apr 2024, 03:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कभी एक दूसरे को देखना भी नहीं चाहते थे सलमान और ऋषि कपूर, ये थी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2021 12:47AM | Updated Date: Feb 9 2021 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर स्टार्स के बीच मन-मुटाव और झगड़े की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक किस्सा ऋषि कपूर और सलमान खान से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के बीच एक समय में तनाव बहुत ज्यादा हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच दुश्मनी तब शुरू हुई जब रणबीर कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा था। खबरों के मुताबिक एक पब में सलमान और संजय दत्त पार्टी कर रहे थे। इस बीच यहां रणबीर कपूर भी अपने दोस्तों के साथ आ गए। लेकिन सलमान और रणवीर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई।

सलमान ने रणबीर को चांटा तक मार दिया था। बताया जाता है कि इस घटना के बाद सलीम खान ने ऋषि कपूर से माफी मांगी थी जिसके बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन इसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्तों में तनाव आया। कहा जाता है कि सलमान और कैटरीन के ब्रेक की वजह रणबीर थे।

मीडिया की खबरों के मुताबिक इसके बाद सोनम की रिसेप्शन पार्टी में सलमान ने ऋषि कपूर क साथ कुछ खास व्यवहार नहीं किया। इस बात की शिकायत ऋषि कपूर ने सोहेल खान की पत्नी सीमा खान से कर दी लेकिन ऋषि को शिकायत करते सलमान ने सुन लिया और वो गुस्से में आ गए। बस फिर क्या था ऋषि और सलमान के बीच कहा सुनी हो गई। कहत हैं इसके बाद सलमान ने यह कह दिया था कि इंडस्ट्री के कुछ लोग मेरे घर पर कभी भी वेलकम नहीं होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »