20 Apr 2024, 12:21:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘धाकड़’ में जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी कंगना रनौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2021 12:54PM | Updated Date: Feb 6 2021 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी। कंगना रनौत इन दिनों अपनी स्पाई एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग मध्य प्रदेश में कर रही हैं। कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक एक्शन दृश्य की तैयारी की जा रही है। 
 
कंगना ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘‘कभी नहीं देखा कि कोई डायरेक्टर रिहर्सल को इतना समय और महत्व देता हो। कल रात से सबसे बड़े एक्शन दृश्यों के सीक्वेंस को शूट किया जाएगा, लेकिन मैं तैयारी के पैमाने को देखकर हैरान हूं। कितना कुछ सीखने को मिल रहा है। एक एक्शन सीक्वेंस पर ही 25 करोड़ से अधिक खर्च किये जा रहे हैं।’’ धाकड़ में अर्जुन रामपाल भी कंगना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। अर्जुन फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। दिव्या दत्ता भी एक ख़ास भूमिका में नजर आएंगी। ‘धाकड़’  का निर्देशन रजनीश राजी घई कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »