20 Apr 2024, 00:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई के फाइव स्टार होटल में अभिनेत्री संग हुई छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2021 1:09PM | Updated Date: Feb 2 2021 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई में स्थित एक फाइव स्टार होटल में एक्ट्रेस संग हई छेड़छाड़ का मामला समाने आया है। यह होटल मुंबई के साउथ में स्थित है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस संग छेड़छाड़ करने वाले शख्स की उम्र महज 22 साल है। छेड़छाड़ के मामले में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस होटल में अपनी एक वेब सीरीज़ की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। शूट के दौरान जब वह ड्रेस बदलने के लिए चेंजिंग रूम में गई तो उस दौरान शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बड़ी ही मुश्किल से अभिनेत्री ने इमरजेंसी अलार्म बजाकर खुद को बचाया। अलार्म सुनते ही होटल का स्टॉफ मेंबर उनकी मदद के लिए समय से वहां पहुंच गया था। अभिनेत्री संग छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उस पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खबरों की मानें तो इस मामले की जांच पुलिस ऑफिसर एनएम जोशी कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »