25 Apr 2024, 06:31:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर हुए 3.4 करोड़ फॉलोवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2021 1:27PM | Updated Date: Feb 1 2021 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 40 लाख फॉलोवर हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने शनिवार को अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए एक वीडियो पोस्ट की। शेयर वीडियो में अभिनेत्री वन्यजीव अभयारण्य में मगरमच्छों को खाना खिलाती हुईं देखी जा रही हैं।
 
हालांकि यह वीडियो का उर्वशी की उपलब्धि से कोई लेनादेना नहीं है। सिर्फ प्रशंसकों के एंजॉय के लिए है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "मैं दुनिया की टॉप 10 सबसे आकर्षक सुपरमॉडल्स की लिस्ट में आ गई हूं और इसके लिए दिल से आपकी शुक्रगुजार हूं। हैशटैग 34 मिलियन।"अभिनेत्री वर्तमान में रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग कर रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »