20 Apr 2024, 12:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परिणीति की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2021 3:42PM | Updated Date: Jan 31 2021 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द गर्ल ऑन  द ट्रेन' 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा की फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म द गर्ल ऑन  द ट्रेन का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘‘द गर्ल ऑन  द ट्रेन. नेटफ्लिक्स पर 26 फरवरी को।’’     गौरतलब है कि द गर्ल ऑन  द ट्रेन इसी नाम की हॉलीवुड की फिल्म का हिंदी रीमेक है।
 
फिल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। द गर्ल ऑन  द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है, जो रोज ट्रेन से सफर करते हुए ट्रेन से एक परिवार को ख़ुशहाल जिदंगी जीते हुए देखती है, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा देखती है कि उसकी जिदंगी में उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने  के पीछे लग जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »