20 Apr 2024, 01:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिग्गज अभिनेता का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2021 1:30PM | Updated Date: Jan 31 2021 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन हो गया। इंद्रजीत को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। इंद्रजीत की उम्र 73 वर्ष थी। बीते साल ही अभिनेता इंद्रजीत की पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद से इंद्रजीत अकेले ही रह रहे थे। इंद्रजीत और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी। इंद्रजीत लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे। इसके अलावा वो कुछ और गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उनका कोलकाता के गोल पार्क स्थित आवास पर निधन हो गया। इंद्रजीत देब ने बंगाली टीवी सीरियल 'तेरो परबोन' से करियर की शुरुआत की थी। इंद्रजीत देब के निधन पर दिग्गज एक्टर सुदीप्त चक्रवर्ती ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अपने बचपन के दोस्त और शानदार अभिनेता इंद्रजीत के निधन से वो काफी दुखी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »