25 Apr 2024, 09:20:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटे तैमूर के साथ करिश्मा कपूर के घर पहुंचीं करीना कपूर खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2021 12:43AM | Updated Date: Jan 31 2021 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं। दोनों को करिश्मा कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखिए इनकी खास तस्वीरें। करीना कपूर खान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। उनके पति और एक्टर सैफ अली खान का कहना है कि वह फरवरी की शुरुआत में ही दूसरे बेबी को जन्म दे सकती हैं। नए बेबी के जन्म से पहले ही सैफ अली खान और करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। करीना ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपनी फिल्म ‘लाला सिंह चड्ढा’ के लिए आमिर खान के साथ दिल्ली में शूटिंग की। उन्होंने ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई विज्ञापनों के लिए भी शूटिंग और ट्रैवल किया। दीवाली के दौरान बेबो ने सैफ अली खान के साथ हिमाचल प्रदेश का रुख किया था। प्रेग्नेंसी के एंड फेज में भी बेबो खूब योगा कर रही है। योगा के साथ साथ करीना स्ट्रेचिंग भी कर रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आईं। फैंस को करीना कपूर के दूसरे बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही आपको बता दें कि करीना का पूरा परिवार इन दिनों उनका खास ख्याल रखता दिखाई देता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »