25 Apr 2024, 04:44:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रसिद्ध थिएटर अभिनेता और निर्देशक अरविंद जोशी का शुक्रवार सुबह शहर के नानावती अस्पताल में निधन हो गया। अरविंद जोशी बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता हैं। हालांकि, वे ज्यादातर थिएटर आर्टिस्ट के रुप में जाने जाते हैं। वे शोले और इत्तेफाक सहित कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं। अभिनेता परेश रावल ने अरविंद जोशी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट में लिखा, भारतीय रंगमंच को बहुत बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कह रहे हैं। एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमन जोशी और उनके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति। अरविंद जोशी अपनी पत्नी, बेटे शरमन जोशी, बेटी मांसी जोशी के साथ रहते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »