19 Apr 2024, 21:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तिरंगे का अपमान सच्चा हिन्दुस्तानी बर्दाश्त नही करेगा : रविकिशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2021 12:28AM | Updated Date: Jan 29 2021 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुए बवाल पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गोरखपुर के भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि तिरंगे का अपमान सच्चा हिन्दुस्तानी बर्दाश्त नही करेगा। सांसद रवि किशन गुरुवार को जौनपुर के भंडारी स्टेशन के पास मेरा भारत महान फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो पहले से ही कह रहे थे किसानों की आड़ में खालिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाने वालों की जांच होनी चहिए। 

मेरे इस बयान पर किसान नेताओ द्वारा बराबर नोटिस दिया जा रहा है ,लेकिन 26 जनवरी को हुए बवाल ने मेरे प्रश्न पर मुंहर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में अताताईयों ने जमकर बवाल काटा, पुलिस के जवानों की पिटाई कर नाले में ढ़केल दिया। ट्रैक्टर चढ़ा कर जान लेने तक का प्रयास किया। 

सरकार इन बदमाशो को छोड़ने वाली नही है। सांसद रविकिशन जौनपुर में एक फिल्म की शुटिंग के लिए आये हुए है। उन्होंने ताण्डव फिल्म के सवाल पर कहा कि मैं हमेशा ऐसे लोगो से अपील करता हूं कि आप लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए भगवान को छोड़ दे भगवान हमारे ईष्ट देवता है, मेरे ऊपर भगवान शंकर की असीम अनुकम्पा है। करोड़ो रूपये कमाने के चक्कर में ऐसा न करें। भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मैने खुद साढ़े छह सौ फिल्म में काम किया है। लेकिन कभी किसी भी धर्म के देवताओं का अपमान करने वाली फिल्म में काम नही किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »