29 Mar 2024, 07:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहा कक्कड़ ने खुलेआम दी पति रोहनप्रीत की Ex को धमकी-कॉल किया तोVideo Viral

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:07AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रसिद्ध सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज़ और क्यूट वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रोहनप्रीत संग अपने बहुत बढ़िया वीडियो भी नेहा शेयर करने से कभी नहीं कतरातीं। सोशल मीडिया के जरिए नेहा अपने फैंस से सब शेयर करती रहती हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर अक्सर ही पति रोहनप्रीत सिंह को लेकर अपने प्यार का इजहार करती दिख जाती हैं, लेकिन इस बार केस जरा अलग है।

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति रोहनप्रीत से प्यार की बजाय उन्हें धमकाती नजर आ रही हैं। नेहा और रोहनप्रीत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा रोहनप्रीत सिंह को उनकी एक्स को कॉल ना करने की हिदायत देती नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी एक्स पर भी बरस रही हैं। वीडियो में रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ ‘एक्स कॉलिंग’ पर लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में नेहा ने लिखा है- ‘मैं उसकी एक्स से’ इसके साथ ही एंग्री इमोजी भी पोस्ट किए हैं।

वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है- ‘एक्स कॉलिंगअच्छा कर तू कॉल फिर बताती हूं। हाहाहा। रोहनप्रीत सिंह मुझे इस गाने से प्यार है। ‘ नेहा और रोहनप्रीत सिंह के फैंस के बीच दोनों का यह क्यूट वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर कमेंट्स के जरिए दोनों की केमिस्ट्री की प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें, बीते वर्ष यानी 2020 में ही यह कपल विवाह के बंधन में बंधा है। दोनों की विवाह से लेकर हनीमून तक की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अभी भी दोनों अपने प्यारे और क्यूट फोटोज और वीडियोज के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »