मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका काफी दुबली-पतली नजर आईं थी। उन्होंने कैमरे के लिए सहजता से पोज देते हुए अपने दुबले शरीर को दिखाया। पीसी ने काले रंग की जींस और एक जैकेट पहन रखी है। अंदर उन्होंने एक क्रॉप् टॉप कैरी किया है। तस्वीर क्लिक करवाते हुए प्रियंका की मुस्कान ने फैंस का दिल भी जीत लिया।
प्रियंका की तस्वीर शेयर होते ही उसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। कटरीना कैफ, दीया मिर्जा, राजकुमार राव और भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता भूपति सहित तमाम सेलिब्रिटी ने पीसी की इस पोस्ट पर कमेंट किया। दिया मिर्जा ने लिखा, 'मुझे ये लड़की याद है।' वहीं रितिक रोशन ने कमेंट में 'स्वीट' लिखा।