29 Mar 2024, 12:54:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने जन्मदिन पर मिले प्यार से अभिभूत हैं फरहान अख्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2021 12:57PM | Updated Date: Jan 11 2021 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर अपने जन्मदिन पर मिले प्यार से अभिभूत हैं। उनका कहना है कि उन्हें मिला ये प्यार फिल्मों में कड़ी मेहनत करने की उनकी प्रतिबद्धता का नतीजा है। शनिवार को फरहान 47 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें दोस्तों और प्रशंसकों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। रविवार को फरहान ने ट्वीट किया, "कल मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।
 
इसने न केवल इस दिन को खास बनाया, बल्कि यह मेरी कड़ी मेहनत करने और आप सभी के लिए फिल्में लाने की मेरी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। आप सभी को बहुत सारा प्यार और आशा है कि 2021 बहुत अच्छा होगा। काम को लेकर बात करें तो वह जल्द ही 'तूफान' में दिखाई देंगे। स्क्रीन पर बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे उनके टीजर ने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के हिट होने के बाद फरहान दूसरी बार स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में परेश रावल, मृणाल ठाकुर और ईशा तलवार भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »