29 Mar 2024, 13:11:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना की चपेट में आईं ये अभिनेत्री, सरकारी अस्पताल में इलाज से किया इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2021 1:36PM | Updated Date: Jan 8 2021 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बनिता संधू एक ब्रिटिश और भारतीय अभिनेत्री है। बनिता ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2018 में आई फिल्म 'अक्टूबर' से किया था। इस फिल्म में बनिता वरुण धवन के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इस वक्त एक्ट्रेस फिल्म कविता एंड टेरेसा की शूटिंग कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड से लंदन और दुबई होते हुए बनिता, शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचीं, जहां वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गईं। सोमवार को उन्होंने अपना  कोविड टेस्ट कराया था, जो पॉजिटिव आया है। जिसके बाद अभिनेत्री ने कोलकाता के सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने से इनकार कर दिया था।  
 
बता दें कि बनिता 20 दिसंबर को कोलकाता आई थीं और उन्होंने उसी फ्लाइट में सफर किया था जिसमें म्यूटेंट कोरोना वायरस से संक्रमित यूथ ने ट्रैवल किया था। जब सोमवार दोपहर में उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया तो तुरंत जांच के लिए कदम उठाए गए कि कहीं वह नए प्रकार के कोरोना स्ट्रेन से ग्रसित तो नहीं हैं। इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अभिनेत्री 'बेलेघाटा आइडी' अस्पताल पहुंचीं तो वह वहां भर्ती होने से साफ इनकार कर दिया और एंबुलेंस से नहीं उतरीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »