28 Mar 2024, 16:18:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन ने दिखाया अपना ऐसा रूप, देख फैंस रह गए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2021 12:55PM | Updated Date: Jan 7 2021 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 79 साल के अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। उनके शुभचिंतकों को उनके स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। दरअसल बुधवार को फेसबुक पर बिग बी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह लद्दाख में माइनस 33 डिग्री सेल्सियम में ठंड का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "लद्दाख गया और वापस आ गया हूं। माइनस 33 डिग्री..ये सब भी मुझे ठंड से बचा नहीं पाए।
 
शेयर तस्वीर में अभिनेता मंकी कैप और व्हाइट जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने स्नो स्पोर्ट्स वाले चश्मे भी लगाए हुए हैं, वहीं उन्होने हाथों में ऑलिव ग्रीन कलर के ग्लव्स भी पहने हैं। इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब कॉमेंट्स और रिएक्शन दे रहे हैं। लोग लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिग बी कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस की गिरफ्त से बाहर हुए हैं।  
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »