28 Mar 2024, 20:08:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इसी साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ आलिया भट्ट की फ़िल्म 'गंगूबाई काठियाबाड़ी'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 11:09PM | Updated Date: Jan 5 2021 11:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मूबंई। आलिया भट्ट फ़िलहाल संजय लीला भंसाली की फ़िल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं। गंगूबाई काठियाबाड़ी, गंगूबाई के जीवन को फ़िल्मांकन है, जो एक माफ़िया क्वीन थी। फ़िल्म के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग ज़ोर-शोर से जारी है। फ़िल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि भंसाली के पिछले प्रोजेक्ट्स की तरह यह भी एक शानदार सिनेमाई अनुभव होगा। आलिया भट्ट आगामी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी काफ़ी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

फ़िल्म में आलिया वो सब करती हुई नजर आएंगी जो इससे पहले उन्होंने अपने किसी रोल में नहीं किया। आलिया इस फ़िल्म में एक गैंगस्टर के किरदार में है और वह इसी किरदार में रहेंगी। इस फ़िल्म में कोई आकर्षक कपड़े भी नहीं पहनेंगी। उनके कपड़े काफ़ी मोटे और सामान्य से होंगे जिससे वह एकदम सादी लगे। इस फ़िल्म में ग्लैमर की कोईइ गुंजाइश नहीं होगी।” इस फ़िल्म में लाइव साउंड है इसलिए सेट पर आलिया को अपने बोलचाल के संवादों को अच्छे से संभालना होगा। “डबिंग के दौरान उनके पास कोई सेकेंड चांस नहीं होगा। शूटिंग के दौरान ही उनकी डायलॉग डिलीवरी परफ़ेक्ट होगी।”

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »