19 Apr 2024, 14:31:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कृति सेनन ने सड़क पर यूं दौड़ाई बुलेट, वायरल हुआ वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 2:20PM | Updated Date: Jan 5 2021 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कृति खाली रोड पर बुलेट दौड़ाती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज देखते ही बनता है। ब्राउन कलर के टॉप और डेनिम जींस के साथ बूट्स पहने कृति काफी कूल लग रही हैं। कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।
 
जिसमें वो खुली सड़क पर बेबाकी के साथ बुलेट दौड़ाती नजर आ रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड में उनका फेवरेट गाना 'हैरत' बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है,'चार पहीये, शरीर को घुमाते हैं, दो पहीये, आत्मा को।' इसके अलावा कृति ने ही ये भी खुलासा किया है कि वो हमेशा से ही हैरत गाने के साथ बाइक चलाना चाहती थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »