29 Mar 2024, 07:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेगनेंसी में भी खुद को फीट रख रही हैं अनुष्का शर्मा, शेयर किया वर्कआउट वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 12:56AM | Updated Date: Jan 5 2021 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं और एक्ट्रेस अपना पूरा-पूरा ख्याल भी ऱख रही हैं। अनुष्का इसी महीने में बच्चें को जन्म देने वाली हैं। अनुष्का की इस गुड न्यूज का हर कोई इंतजार कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मॉम टू बी अनुष्का शर्मा ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। 

अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप दिख रहा है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। आपको याद हो इससे पहले अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करती नजर आई थीं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक फोटोशूट करवाया है। ये फोटोशूट अनुष्का ने अपने बेबी बंप के साथ करवाया है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर बताया था कि 'लॉकडाउन के कारण मुझे लंबा वक्त घर पर बिताने का मौका मिला। इस दौरान किसी को भी यह पता नहीं चला कि मैं प्रेग्‍नेंट हूं। विराट मेरे पास थे और मैं इसे सीक्रेट रखना चाहती थी।

हम सिर्फ डॉक्टर की क्लीनिक जाने के लिए ही बाहर निकलते थे। उस वक्त कोई भी सड़कों पर नहीं होता था, इसलिए हमें कोई भी देख नहीं सकता था और किसी को पता भी नहीं चला। पेरेंट्स बनने जा रहे विराट अनुष्का ने नए साल को अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। सेलिब्रेशन की फोटोज दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »