26 Apr 2024, 02:21:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सभी पोस्ट डिलीट करने के बाद दीपिका ने शेयर की रणथंबोर के ट्रिप की तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2021 4:52PM | Updated Date: Jan 4 2021 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीबुड की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पोस्‍ट्स डिलीट कर फैंस को चौका दिया। हालांकि बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो पोस्ट शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी थीं। अब हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टा पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है और बताया है कि उनका न्यू ईयर कैसा रहा। दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर कहीं और की नहीं बल्कि उनके हालिया रणथंबौर ट्रिप की है, जहां वह न्यू ईयर के मौके पर रणवीर सिंह के साथ मौजूद थीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की और रणथंबोर के जंगलों से क्लिक की गई तस्वीरें हैं। इस तस्वीर में दीपिका ग्रे चेकर्ड कोट और हाई बन में सुपरकूल दिखाई दे रही हैं। काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में देखा गया था। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म '83' और 'प्रभास 21' है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »