19 Apr 2024, 15:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा शेट्टी ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी समिशा का चेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 5:20PM | Updated Date: Jan 1 2021 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राजकुंद्रा ने पहली बार अपनी बेटी समिशा का चेहरा सोशल मीडिया दिखाया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी काफी क्यूट और प्यारी दिख रही हैं। वीडियो में राज कुंद्रा अपनी बेटी समिशा शेट्टी के सामने गाना गा रहे हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा,"2021 गा रहा हूं.. नए साल की शुभकामनाएं मेरी राजकुमारी, जीवन और परी समिशा शेट्टी कुंद्रा का परिचय। समिशा पापा की तरह नहीं गा रही है। इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ 2021 और फैमिली टाइम लिखा और काफी सारे स्माइली इमोजी को शेयर किया।
 
वहीं, शिल्पा शेट्टी ने राजकुंद्रा के इस वीडियो पोस्ट को अपने अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"चिंतामुक्त हूं.. और गाओ... समिशा शेट्टी कुंद्रा कह रही है कि पापा(राज कुंद्रा) आपको गाना रोक देना चाहिए। इंस्टाफेम को हैप्पी न्यू ईयर।" इसके साथ ही शिल्पा ने हैशटैग के साथ न्यू ईयर, ग्रेटिट्यूड, डॉटर, लव, हैप्पनीसे और सिंगर लिखा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »