28 Mar 2024, 14:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हास्य कलाकार भारती सिंह के घर एनसीबी का छापा, पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:37AM | Updated Date: Nov 22 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हास्य कलाकार भारती सिंह के घर पर शनिवार को सुबह छापा मारने के बाद  मादक पदार्थ के संबंध में उनसे पूछताछ की थी और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर से, छापा के दौरान गांजा बरामद हुआ।
 
हाल ही में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को एनसीबी ने  गिरफ्तार किया था तब उसने भारती दंपति का नाम लिया था जिसके कारण भारती दंपति के घर पर एनसीबी ने छापा मारा और गांजा बरामद किया। छापे के बाद भारती और  हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और शाम को भारती को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »