23 Apr 2024, 22:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हादसे में बाल-बाल बचीं ये अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री, कार के उड़े परखच्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 12:52PM | Updated Date: Nov 20 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी नेता खुशबू सुंदर बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गयी। खुशबू भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चेन्नई से कुड्डालोर जा रही थी। इसी दौरान करीब 100 किलोमीटर दूर मेलमरुवथुर के समीप एक टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा , लेकिन कार के एक साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

खुशबू ने ट्वीट कर कहा कि वह ईश्वर की कृपा से सकुशल है। उन्होंने कहा, “ मैं सकुशल हूं और कुड्डालोर का सफर जारी है। मुझे पहले किसी ने नहीं रोका है और अब भी कोई नहीं रोक सकेगा। जिंदगी हर कदम एक नयी जंग है, जीत जायेंगे हम तू अगर संग है।” उन्होंने कहा कि भगवान मुरुगन ने उनकी रक्षा की है और यह देखकर उनके पति को उन पर विश्वास हो गया। गौरतलब है कि खुशबू कांग्रेस पार्टी छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं और तब से वह तमिलनाडू में भाजपा का प्रचार करते हुए उसे मजबूत बनाने में जुटी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »