20 Apr 2024, 19:59:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Champa Ki Jawani पर आम्रपाली दुबे ने लगाए ठुमके, देखते रह गए निरहुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2020 12:52PM | Updated Date: Nov 19 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोजपुरी सिनेमा में सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। हाल ही में इस जोड़ी का एक शानदार गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में आम्रपाली धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में निरहुआ भी नजर रहे हैं लेकिन वो डांस करते नहीं दिख रहे हैं। ये गाना काफी पुराना है लेकिन आज तक दर्शकों की पसंद बना हुआ है। भोजपुरी सिनेमा में दोनों की ये जोड़ी पहले भी कई गानों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ चुकी हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का ये गाना भोजपुरी सिनेमा की बिग बजट और सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का है। यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसके एक गाने 'चिकन बिरियानी चंपा की बिरियानी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ये गाना सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं अचानक से ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग भोजपुरी गानों की लिस्ट में भी नजर आ रहा है। यहां देखें इस गाने का धमाकेदार वीडियो-

ये गाना फिल्म रिलीज के बाद भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने को अब तक 17,913,122 व्यूज मिल चुके हैं। यानी इस वीडियो को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। देखा जाए तो भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में भी की जा रही है। इसके अलावा निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भी रीजनल सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »