29 Mar 2024, 20:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आदित्य रॉय कपूर का 9वीं क्लास में हुआ था ब्रेकअप, कहा- ऐसा लगा कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2020 1:39PM | Updated Date: Nov 16 2020 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई बार इंटरव्यूज के दौरान आदित्य ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे स्कूल टाइम में 9वीं क्लास में जब उनका ब्रेकअप हुआ था तो उन्हें कितना खराब महसूस हुआ था।

आदित्य पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं। वह जल्दी से अपने प्यार के बारे में बात नहीं करते। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में आदित्य ने कहा था कि यह स्कूल के दिनों की बात है। शायद मैं 9वीं क्लास में था। तब मेरा पहला ब्रेकअप हुआ था। ऐसा लगा था जैसे दुनिया का अंत हो गया हो। टीनेज में था इसलिए वह मेरा ‘सबसे दर्दनाक’ ब्रेकअप था।

आदित्य रॉय कपूर ने करियर की शुरुआत फिल्म ‘आशिकी’ से की थी। इसमें उन्हें श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते देखा गया था। इसके बाद आदित्य ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद आदित्य, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण संग नजर आए थे। आदित्य की फिल्म ‘लूडो’ रिलीज हुई। ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली यह फिल्म ऑडियंस के बीच कुछ खास कमाल न दिखा सकी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »