28 Mar 2024, 23:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फैंस को अपनी गलत उम्र बतती है ये अभिनेत्री, अब किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 3:28PM | Updated Date: Nov 14 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों बनी हुई है। एक्ट्रेस राजनीति से लेकर बॉलीवुड में चल रहे हर मुद्दों पर खुलकर बोलती है। जिस वजह से स्वरा भास्कर अधिकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के बर्थडे की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी उम्र 25 साल बताई थी। ये तस्वीरें देख फैंस हैरान रह गए थे लेकिन अब स्वरा ने अपनी असली उम्र बताई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात को कबूल किया कि वह काफी सालों तक अपनी उम्र को छुपाती रही और लोगों को गलत उम्र बताती रही। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताई है।

स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी उम्र को सबसे छिपाया है। वह चार साल तक अपनी उम्र 28 बताती रही। वह जब 30 साल की थी तो उन्होंने एक केक भी काटा था। जिस पर 25 साल लिखा हुआ था। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा, बतौर अभिनेत्री में जो उम्र महसूस करती हूं, वही बोल देती हूं इस समय मैं 32 साल की हूं लेकिन मैं कई सालों तक 28 की थी। ये थोड़ा अजीब था लेकिन किसी ने इसपर गौर नहीं किया। हालांकि, अब मेरी चोरी पकड़ी गई है।' इसके साथ ही स्वरा ने अपने 30वें जन्मदिन का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'मुझे याद है, जब मैं 30 साल की थी, तो मैंने एक केक काटा जिसपे मेरी उम्र 25 साल लिखी गई थी। फिर मैंने सभी को इसके बारे में बताया। लोग मेरी सच्चाई पर यकीन नहीं कर रहे थे। वे इसे झूठ समझ रहे थे।'

स्वरा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो साल 2018 में स्वरा भास्कर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थी। इस फिल्म में स्वरा के किरदार को काफी चर्चा मिली थी। फिल्म में वह एक निडर और बेबाक लड़की थी। इसके अलावा 'निल बट्टे सन्नाटा, रांझना, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेड्स मनु जैसी कई और फ़िल्मों में नजर आ चुकी है। इन सभी फिल्मों में स्वरा अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »