18 Apr 2024, 14:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषि कपूर के निधन के 7 महीने बाद शूटिंग पर लौटीं नीतू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस नीतू कपूर पति ऋषि कपूर की मौत के 7 महीने बाद काम पर लौट आई हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पर रवाना होते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोहली भी नीतू के साथ एक प्राइवेट जेट के बाहर खड़े दिखाए दे रहे हैं। नीतू ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने दोनों बच्चों(रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी) को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, इस डरावने समय में मेरी पहली फ्लाइट! इस जर्नी पर नर्वसनेस हो रही है! कपूर साहब, आपने मेरा हाथ नहीं थामा है लेकिन मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हैं। #RnR (रणबीर-रिद्धिमा) जुग जुग जियो में काम करने को लेकर मुझे प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद)।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »