20 Apr 2024, 18:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक की कोरोना के खिलाफ लड़ाई दिखाने वाली फिल्म रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने बुधवार को कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य सरकार की लड़ाई और सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान राज्य में औद्योगिक गतिविधियों के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिये किये गये उपायों को प्रदर्शित करने के लिये 'रेसिलिएंट कर्नाटक' फिल्म रिलीज की है। शेट्टार ने यहां गुरुवार को एक वर्चुअल  बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि कर्नाटक देश के सबसे औद्योगिक रूप से  उन्नत राज्यों में से एक है और आज एक 250 मिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है।
 
इस मौके पर राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य  के प्रमुख सचिव गौरव गुप्ता ने कहा,‘‘रेजिलिएंट कर्नाटक फिल्म सरकार की इच्छा  का एक वसीयतनामा है और यह निजी खिलाड़यिों का सक्रिय रूप से समर्थन करती  है, क्योंकि इसमें जीवन और अर्थव्यवस्था को बचाने के बीच संतुलन बनाया गया  है। लॉकडाउन का आम लोगों, उद्योग और कर्मचारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। महामारी के शुरुआती दिनों के दौरान राज्य सरकार ने ऐरोस्पेस और रक्षा प्रतिष्ठानों के संचालन की निरंतरता सुनिश्चित की जिससे कर्नाटक और बेंगलुरु में उद्योग का आत्मविश्वास बढ़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »