29 Mar 2024, 04:30:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादीशुदा होना प्रियंका चोपड़ा को लगता था बेहद अजीब, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2020 1:18PM | Updated Date: Nov 8 2020 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। वो इन दिनों अपने पति के साथ अमेरिका में अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। इसका सबूत हमें सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें दे ही देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में बातचीत ​की है।

‘People मैग्जीन’ को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी कुछ आदते हैं जिन्हें अब स्वीकार करना बहुत आसान है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह महत्वाकांक्षी हैं और उनका एक कोमल पहलू भी है। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब शादीशुदा होना उनके लिए बहुत अनकम्फर्टेबल था।

प्रियंका ने निक के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत : प्रियंका और निक एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। इसकी एक झलक हाल ही में 4 नवंबर 2020 को करवा चौथ के मौके पर देखने को मिली थी। इस साल भी प्रियंका अपने पति निक के लिए करवा चौथ का व्रत रखती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अपने दूसरे करवा चौथ की दो तस्वीरें शेयर की थीं। जहां पहली तस्वीर में वो लाल साड़ी में नजर आ रही हैं, और उनके हाथ पर पूजा की थाली भी देखी जा सकती है। वहीं दूसरी फोटो में वो पति निक जोनस संग रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए अपने पति निक के लिए प्यार जताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »