19 Apr 2024, 12:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दबंग स्टार सलमान खान ‘पठान’ में कैमियो करते आयेगें नजर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 8 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फिल्म ‘पठान’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। शाहरुख लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में शाहरूख अंतिम बार नजर आये थे। वह जल्द ही फिल्म 'पठान' की शूंिटग करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अभिनय करते नजर आएंगे। चर्चा है कि इस मेगा बजट फिल्म में सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। सलमान फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

 

फिल्म में सलमान का किरदार इतना महत्वपूर्ण होगा कि उसके बिना कहानी पूरी नहीं हो पाएगी। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म जीरो में सलमान ने कैमियो निभाया था. वहीं शाहरुख ने भी सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में कैमियो किया था। फिल्म ‘पठान’ यशराज बैनर तले बनायी जा रही है। फिल्म की शूंिटग कई देशों में की जाएगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »