24 Apr 2024, 13:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Birthday : कमल हासन को बेटी ने श्रुति ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 3:58PM | Updated Date: Nov 7 2020 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक्टर कमल हासन आज यानी 7 नवंबर को 66 साल के हो गए हैं। उनको जन्मदिन के मौके पर ढेरों बधाईंया मिल रही हैं। लेकिन एक विश उनके लिए सबसे खास है। क्योंकि उनकी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी अपने पिता को खास तरीके से बर्थडे विश किया है। 

श्रुति हासन ने कमल हासन के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो पापा कमल हासन की गोद में नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों स्माइल दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फोटो में साफ दिख रही है।

कमल हासन शानदार कलाकार होने के अलावा बेहतरीन निर्देशन, स्क्रीन राइटर, प्लेबैक सिंगर और भरतनाट्यम के ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर की थी। उनकी पहली फिल्म 'कलाथुर कन्नमा' थी। यह तमिल फिल्म साल 1960 में आई थी। इसके बाद कमल हासन ने साउथ की कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया और खूब नाम कमाया। 

श्रुति की आने वाली फिल्मों की बात करें तो आने वाले वक्त में उनकी कुल तीन फिल्में रिलीज होनी हैं। इनमें एक हिंदी, एक तेलुगू और एक तमिल फिल्म है। श्रुति जल्द ही यारा, क्रैक और लाबम में काम करती नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »