26 Apr 2024, 03:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री पूनम पांडे हुई गिरफ्तार, गोवा में शूट किया था अश्लील वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2020 2:20PM | Updated Date: Nov 6 2020 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे का विवादों से पुराना नाता है। पूनम पांडे अपनी हरकतों की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गईं हैं। पूनम के खिलाफ गोवा के कैनकोना गांव के चपोली बांध में शूटिंग के दौरान अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज किया गया था। बीते दिनों पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा में थीं। जहां उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। इस मामले में आज उन्हें हिरासत में लिया गया है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। पूनम पर आरोप है कि, उन्होंने गोवा के Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करवाया था। उक्त मामले में दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।

पूनम पांडे के साथ ही एक अज्ञात शख्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिस अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है, वह बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट कर रहा था।

हाल ही में गोवा में फिल्म की शूटिंग से लौटी पूनम पांडे के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने FIR दर्ज कराई थी। एफआईआर में कहा गया कि, गोवा के चपोली डैम पर उन्होंने अश्लील वीडियो शूट करवाया है।

पूनम पांडे और विवादों का गहरा नाता है। पूनम पांडे एक बार विवादों में तब आई थी जब उन्होंने अपने हाथों में सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर पकड़ी थी। इस तस्वीर में सचिन का चेहरा भगवान की प्रतिमा पर फोटोशॉप किया गया था। वहीं, भगवान बने सचिन के सामने एक पाकिस्तानी क्रिकेटर झुका हुआ दिखाया गया था।

शादी के बाद पति पर लगाया था आरोप : पूनम पांडे अपनी शादी को लेकर भी विवादों में आ गई थीं। उन्होंने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन दो हफ्तों के अंदर ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई। हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »