29 Mar 2024, 15:14:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा शेट्टी के पति ने भी रखा करवाचौथ का व्रत, देखें ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2020 12:15AM | Updated Date: Nov 6 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बुधवार को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया गया। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस त्योहार को अपने पति राज कुंद्रा के साथ धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। शिल्पा  ने इस खास त्योहार का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में वह विधिवत तरीके से करवा चौथ की पूजा करते दिखाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-' करवाचौथ ब्रेकिंग दा फास्ट। आज का दिन उस व्यक्ति के लिए जिसने साबित कर दिया कि असल जिंदगी में पार्टनर कैसा होना चाहिए। मेरे लिए व्रत रखा, मेरे साथ हमेशा खड़े रहे..मेरी जिंदगी को बहुत ही खूबसूरत बना दिया। आपने अब तक मेरे लिए जो कुछ भी किया उसके लिए थैंक्यू। आई लव यू। हैप्पी करवाचौथ।'
 
खास बात यह है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी उनके लिए व्रत रखा था। शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में शिल्पा शेट्टी रात में चांद की पूजा करते दिख रही है। पूजा के बाद उनके पति राज कुंद्रा के हाथ से पानी पीया, साथ ही शिल्पा ने भी राज को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने राज कुंद्रा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। सोशल मीडिया पर शिल्पा का यह पोस्ट हर किसी को आकर्षित कर रहा हैं और हर कोई ये दुआ कर रहा हैं उनके बीच का प्रेम हमेशा यू ही बना रहे। वहीं राज कुंद्रा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ है। तस्वीर में दोनों एक -दूसरे को देख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा-'मैं एक ही समय पर अपने बगल में चंद्रमा और एक सुंदर चमकदार चमकता सितारा देखने के लिए खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »