19 Apr 2024, 11:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्चना पूरन सिंह ने भारती पर लगाया संतरा चोरी करने का आरोप, जाने कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 3:33PM | Updated Date: Nov 3 2020 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कॉमेडियन भारती सिंह को हर कोई पसंद करता है। वह अपने बेहतरीन अंदाज और कॉमेडी से सबका दिल जीत लेती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह पर संतरा चोरी करने का आरोप लगाया है। 'द कपिल शर्मा शो' से अर्चना पूरन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में भारती को 'संतरा' हाथ में लेकर डांस करते हुए आप देख सकते हैं। वैसे यह वीडियो मजाक-मजाक में बनाया गया है।

अर्चना पूरन सिंह इस वीडियो में भारती से पूछती हैं कि 'तुम्हारे हाथ में जो संतरा है वह कहां से लिया है?' यह सुनकर भारती कहती हैं, 'चोरी किया है मैंने, यहां कुछ मांगने से नहीं मिलता। आप मुझसे ऐसे काम मत करवाया करो यार।' यह सुनकर अर्चना कहती हैं, 'हॉ, मैंने क्या कराया, झूठी।' इसके बाद भारती किसी काम के कारण यह सुनकर वहीं से चली जाती हैं और जोर जोर से हंसती हैं। वैसे इसके बाद अर्चना कहती हैं कि 'सारे पंचेज मेरे पर ही मारते हैं ये लोग।'

वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने कैप्शन में लिखा है, "मजाकिया महिला। पंच-रानी। सीन्स के पीछे केवल एक भारती सिंह, द कपिल शर्मा शो पर।" इस समय भारती सिंह के इस वीडियो को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में भारती ने सूट पहना हुआ है और दो चोटी बनाई हुई हैं। वैसे आए दिन अर्चना शो के सेट से बड़े बेहतरीन वीडियोस को शेयर करती रहती हैं जो फैंस को हंसाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »